सोनगर ड्रोन्स हथियार
सोनगर ड्रोन्स हथियार ले जाने में सक्षम यूएवी यानी मानव रहित हवाई वाहन हैं जिसे तुर्की की डिफ़ेंस फ़र्म आसिसगॉर्ड ने डिज़ाइन और विकसित किया है. तुर्की की सैन्य साजो सामान बनाने वाली फ़र्म आसिसगॉर्ड की वेबसाइट के अनुसार, सोनगार के पास टार्गेट को पहचानने और उसे नष्ट करने की विशेष क्षमता है और यह तुर्की का पहला राष्ट्रीय हथियारबंद ड्रोन सिस्टम है. इसे 2020 में पहली बार तुर्की की सशस्त्र सेना में सामिल किया गया. वेबसाइट का दावा है कि सोनगार का इस्तेमाल बॉर्डर और क्रॉस बॉर्डर सैन्य अभियानों में ज़मीन पर मौजूद वाहन से तालमेल के साथ छुपे हुए या प्रत्यक्ष ख़तरों के ख़िलाफ़ बड़ी संख्या में गोले दागने में किया जा सकता है. इसमें कैमरे लगे होते हैं जिससे इसे निगरानी और रियल टाइम तस्वीरें हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा ज़रूरत पड़ने पर हमले के लिए भी प्रभावी तरीक़े से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी रेंज 5 से 10 किलोमीटर तक है और इसमें स्वतः उड़ान भरने और लैंड करने की भी क्षमता है. ...